ताकि कानून व्यवस्था रहे कायम निकाला फ्लैग मार्च….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर में कोरिया पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कई मार्गाे से होकर पुलिस के जवानो का फ्लैग मार्च गुजरा। विदित हो कि बैकुंठपुर एवं शुवपुर चरचा में नपा चुनाव होना है जिसके नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख से पहले चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था चुस्त करने हेतु कोरिया पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बैकुंठपुर शहर के मुख्य मार्गाे से होकर गुजरा। उक्त फ्लैग मार्च में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कविता ठाकुर, थाना प्रभारी बैकुंठपुर, यातायात प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours