Baikunthpur @ Tahkikat News
पखवाडे भर बाद हवा की दिशा फिर बदल गई अब उत्तर-पूर्व से ठंडी हवा आने से वातावरण में ठंडकता बढ़ने लगी है। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य नहीं हो सका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रात में तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से गिरकर अब 9 डिग्री तक पहुॅच गया है। 24 घण्टे के अंतराल में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरवट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान जवाद के विदाई के डेढ़ सप्ताह बाद भी मौसम में पूरी तरह सर्द हो गया है। रविवार को दिन भर से हवा की दिशा बदलने से अब तापमान में कमी का दौर शुरू भी हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से कम है। रात में हर दिन बढ़ रही ठंडः दिन में सामान्य से अधिक तापमान के बीच रात में ठंड हर दिन बढ़ रही है। हालांकि इसकी गति धीमी है, लेकिन पिछले सप्ताह तक 15 डिग्री से अधिक पर जा पहुंचा न्यूनतम तापमान अब 9 डिग्री पर आ चुका है। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ तो अगले कुछ दिनों में यह कफी कम होने के आसार है जानकारो की माने तो आगामी सप्ताह में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास लुडकने की आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आ रही है। जिसके कारण न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर आगामी दिनो में जारी रहेगा। जिससे आने वाले सप्ताह में लोगो को कडाके की ठंड का सामना करना पडेगा।
AS

+ There are no comments
Add yours