जाबो कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का वार्ड भ्रमण……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के बैकुण्ठपुर नगरीय निकाय के लिए होने वाले नगरपालिका परिषद के चुनाव में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जागो बोटर (जाबो कार्यक्रम) के तहत जागो टीम के द्वारा जागरूकता के विविध कार्यक्रम सतत आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला नोडल अधिकारी ए के पुसाम की उपस्थिति में मतदाताओं के साथ नगरपालिका क्षेत्र बैकुण्ठपुर के वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, एवं 14 का पैदल भ्रमण कर मतदाताओं को नैतिक वोट देने हैं देने हेतु प्रोत्साहित किया तथा नैतिक एवं शतप्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील मतदाताओं को बांटी। 14 दिसंबर 2021 को बैकुण्ठपुर नगर पालिका से रैली रवाना हुई जो कि वार्ड क्र 11,12,13 एवं 14 के मुख्य मार्ग से होते हुवे वापस नगरपालिका परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में सभी आयु वर्ग के लोगो ने बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में उपस्थितजनों को जागरूकता लाने के उद्देश्य निर्वाचन संबंधित गतिविधियों से जुड़ी हुई बताई गई।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में भी जाबो कार्यक्रम का आयोज किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाताओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर तथा वार्डाे में रैली कर शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी जाबो कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुण्ठपुरए के पुसाम के द्वारा मत एवं नैतिक मतदान का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में जाबो टीम के सक्रिय सुचि पांडे, नगरपालिका बैकुण्ठपुर के इंजीनियर शुभेन्दु श्रीवास्तव व नगरपालिका के कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours