जिले के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियो को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सलका में…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिला पंचायत के द्वारा कोरिया जिले के जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियो, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सलका लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले भर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जिले के स्वास्थ सलाहकार डॉ. प्रिंस जायसवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिसमें जननी सुरक्षा योजना गर्भवती माताओं के लिए इसके तहत शहर हितग्राहियों को ₹1000 एवं ग्रामीण हितग्राहियों को ₹1400 शासन के द्वारा प्रदान किया जाता है वहीं पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम टीकाकरण परिवार कल्याण कार्यक्रम राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम हेल्थ एवं वैलनेस सेंटरों की जानकारी राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम पोषण पुनर्वास कार्यक्रम मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की जानकारी मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को प्रदान की गई । गौरतलब हो कि 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों को शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours