लोकतंत्र का गला घोंटकर सत्तापक्ष के आतंक एवं तानाशाही की जीत हुई- देवेन्द्र तिवारी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

        बैकुंठपुर एवं चरचा नगरीय निकाय चुनाव में सत्तापक्ष ने प्रशासन के माध्यम से चुनाव लड़ा। आमजनता ने इस चुनाव में सत्ता का आतंक देखा। इस संबंध में पूर्व जिपं सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने आरोप लगाया है कि पूरा चुनाव मनमाने ढंग से प्रशासन को मोहरा बनाकर कांग्रेस ने लड़ा है। यहां पर भय और आतंक की जीत हुई है और लोकतंत्र की हत्या की गई  है।

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस नेता किसी भी कीमत पर अपनी जीत चाहते हैं उसके लिए चाहे जिस तरह के भी हथकंडे अपनाए जाएं। हमारी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों द्वारा फर्जी मतदान की लगातार शिकायत की गई किंतु प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद भी कई सीटों पर वो हमें चाहकर भी नहीं हरा पाए लेकिन जिन सीटों पर कम वोटों से हार हुई है।वहां हम प्रमाण सहित यह साबित करेंगे कि किस तरह सत्ता का दुरूपयोग कर इस चुनाव को अपने पक्ष में किया गया है।
चुनाव में कई गम्भीर त्रुटियां की गई हैं जिनको लेकर हम राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आग्रह करेंगे।

भाजपा के विजयी उम्मीदवारों को बधाई- पूर्व जिपं सदस्य श्री तिवारी ने दोनों नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के विजयी उम्मीदवारों को बधाई प्रेषित किया है।और उन्होंने उम्मीद जताया है कि दोनों नगरीय निकायों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कांग्रेस अंतर्कलह का शिकार होगी।
जिन उम्मीदवारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी आमजनता के समर्थन से डट कर मुकाबला किया वो प्रशंसा के पात्र हैं। पार्टी आगे भी जिला संगठन के नेतृत्व में जनहित में अपनी लड़ाई जारी रखेगी और कांग्रेस को जनता के बीच जाकर बेनकाब करेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours