भाजपा के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने गत दिनो में क्षेत्र ें हो रही बरसात में किसानों की बिना बिका और खरीदा जा चुका करोडो रुपये का धान बर्बाद हो जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धान की सुरक्षा के लिए जगा रही थी तब वे नींद में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के सपने देख रहे थे। अपने राज्य के किसान और उसके धान को भगवान भरोसे छोड़ कर यूपी में मगन भूपेश बघेल अब धान की बर्बादी का दोष मौसम पर डालकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
उन्होने कहा कि बेमौसम बरसात तो एक बहाना है। धान की बर्बादी की असल वजह भूपेश बघेल और उनकी सरकार का निकम्मापन, टालमटोल, झूठ और बहानेबाजी ही है। भूपेश बघेल फुल कॉन्फिडेंस के साथ झूठ बोलने में माहिर हैं।
यदि समय पर धान खरीदी शुरू हो जाती तो न किसान के पास रखा धान भीगता और न खरीदी केंद्रों में खुला पड़ा धान बर्बाद होता। भूपेश बघेल की हठधर्मिता और हद दर्जे की झुठीली राजनीति ने न केवल किसान की किस्मत पर पानी फेर दिया, बल्कि राष्ट्रीय धन की बर्बादी का घोर अपराध भी किया है।
जब नुकसान हो जाता है तब श्री बघेल को होश आता है। वे अब अपनी नाकामी का ठीकरा बेमौसम बरसात पर फोड़ रहे हैं। जब मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी तब वे किस कारण से बेहोश थे? भाजपा खुले में पड़े धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने कह रही थी तब वे कान में रुई ठूंसकर बैठे थे।
भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि कहीं अब मुख्यमंत्री यह न कह दें कि प्रधानमंत्री ने तिरपाल नहीं दिया, इसलिए छत्तीसगढ़ का धान भीग गया। उन्होंने कहा कि अपनी गलती पर पर्दा डालना और दूसरों को दोष देना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत है। इसे छत्तीसगढ़ की जनता तीन साल से हर रोज देख रही है।
as

+ There are no comments
Add yours