दोनो ही नगरिय निकायो में बनेंगे हमारे अध्यक्ष – भैया लाल……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के बैकुन्ठपुर व षिवपुर चरचा में 1 तारिख को होने जा रहे अध्यक्ष पदो के चुनाव के लिए अब राजनिति, कूटनिति खरीद परोख्त अपने चरम पर नजर आ रही है। कांग्रेस की लडाई में भाजपा की नजर तो पहले से ही मटके पर थी किन्तु अब के माहौल में भाजपा के बडे नेता व पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे ने साफ कहा है दोनो ही नगर पालिकाओ में उनके अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इस बात से दोनो ही नगरिय निकायो में स्पश्ट बहुमत पाने वाली कांग्रेस के नीचे से जमीन निकलती नजर आ रही है। जिसकी तैयारी बैकुन्ठपुर नगर पालिका में की जा रही है। गौरतलब हो कि
बैकुन्ठपुर के 20 वार्डो में कांग्रेस को 11 व भाजपा को 7 एवं षिवपुर चरचा के 15 वार्डो में 8 कांग्रेस व 5 भाजपा के पार्षद हैं। भाजपा की ओर से बैकुन्ठपुर नगर पालिका में नविता षिवहरे और षिवपुर चरचा से अरुण जायसवाल के नाम सामने आ रहे हैं। जबकि काग्रेस की ओर से अन्नपूर्णा सिंह, साधना जायसवाल व षिवपुर चरचा से लालमुनि यादव के नाम सामने आ रहे है।

पूर्व मंत्री पर लगाया सनसनीखेत आरोप

जिले के बैकुन्ठपुर एवं शिवपुर चरचा के नगरीय निकाय में अध्यक्ष पद की रस्साकशी बेहद ही गैरकानूनी आवा अमर्यादित स्तर तक जा पहुंची है जहां एक ओर अध्यक्ष बनने के लिए बताया जा रहा है कि लाखों की धनबल बोली लगाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर आज कोरिया पुलिस अधीक्षक को सौंपा अपने ज्ञापन में एक कांग्रेसी समर्थक द्वारा यह कहा गया कि उसे पूर्व विधायक भैया लाल एवं उनके दो अन्य समर्थकों द्वारा रस्सी से हाथ पैर बांधकर मारा पीटा गया गौरतलब हो कि विगत काफी दिनों से इस तरीके का विवाद जिले के शिवपुर चरचा नगर पालिका में चल रहा था। इस दौरान शिकायतकर्ता राजीव कुमार सिंह निवासी हररा पारा बैकुन्ठपुर के द्वारा पूर्व मंत्री पर बेहद ही गंभीर एवं सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा गया है कि पूर्व मंत्री एवं उनके समर्थक राजेश सिंह अंचल राजवाड़े संतोष शर्मा रमेश राजवाड़े अरुण जयसवाल एवं पूर्व मंत्री के पीएसओ कृष्णा राजवाड़े के द्वारा उसे बंदूक की नोक पर रस्सी से बांधकर लात घुसा से मारा गया एवं जान से मारने की धमकी दी गई । इस बेहद सनसनीखेज आरोप के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे उच्च स्तरीय जांच अधिकारियों से जांच कराने की बात कही गई है इस दौरान एसपी को ज्ञापन सौंपा के लिए कई वरिष्ठ नेता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

चुनाव में लगते रहते हैं एैसे आरोप

गंभीर आरोप लगाए के संबंध में हमने प्रदेश के पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े से जानकारी ली तो उनका कहना था कि जिसे जिताने की बात कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है वह शिवपुर चरचा वार्ड नंबर 08 से भाजपा का प्रत्याशी संजय देवांगन है । जिस तरीके से चुनाव परिणाम आने के उपरांत कांग्रेस अपने सभी पार्षदों को लेकर विगत 10 दिनों से गुप्त स्थान के लिए चली गई है क्या हमें इतना भी हक नहीं है कि हम अपने पार्षदों को अपने सामने इकट्ठा कर सके और इकट्ठा रख सके । बीजेपी दोनों ही निकायों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और हमें उम्मीद है कि हम दोनों ही नगरी निकायों में हम अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हो जाएंगे । इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेहद ही हास्य पद और हंसते हुए जवाब दिया कि चुनाव में तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं ऐसा ही यह एक हथकंडा है मैं किसी भी राजीव कुमार सिंह को नहीं जानता और ना ही यह भाजपा का कार्यकर्ता है फिर किस हिसाब से उसके द्वारा यह कहा जा रहा है कि उसने हमारे पार्षद को जिताया है इसलिए चुनाव में दोनों ही नगरीय निकायों में कांग्रेस के अंतर कलह का परिणाम यह है ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours