कोरोना नियमो के पालन के साथ नये साल का जश्न……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

साल 2022 आ गया । इस वर्ष भी नए साल का जश्न कोरोना गाइडलाइन के नियमों के अनुसार होगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। नए साल के जश्न के लिए होटल बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। साथ ही न्यू इयर पार्टी में लाइव म्यूजिक और डीजे का इंतजाम है। बढ़ रहे ओमिक्रोन के संक्रमण को देखते हुए नए साल की पार्टी पर नियम जारी किए गए हैं। राज्य शासन के आदेश के अनुसार अब नए साल के आयोजन के लिए हाल की क्षमता का केवल एक तिहाई की इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आयोजन में दो सौ से अधिक व्यक्ति होने पर कलेक्टर से पहले से लिखित अनुमति लेनी होगी।
इसके साथ ही नए साल के स्वागत के लिए माल भी आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। साथ ही नए साल पर मनोरंजक कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है। माल के संस्थानों द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक आफर भी दिए जा रहे हैं। कपड़े, जूते के साथ गिफ्ट संस्थानों द्वारा भी आफर दिए जा रहे हैं। माल की सुपर बाजार संस्थानों में तो साल के आखिरी दिन आफरों की रेंज और बढ़ा दी गई है।
शहर के बहुत से रेस्टारेंट में नए साल के जश्न के लिए कैंडल नाइट डीनर की व्यवस्था की गई है। साथ ही उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक आफर है। फास्टफूड संस्थानों में भी काम्बो आफर दिया जा रहा है। काम्बो आफर को लोग काफी पसंद भी करते हैं। ओमिक्रोन संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच जिले में एक बार फिर कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिलने की संख्या बढ़ने लगी है। नए मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले में 820 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें कोरोना के 01 नए संक्रमित मरीज मिला हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को हुई कोरोना जांच मनेन्द्रगढ में कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इन्हीं क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिलते रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को मास्क पहनकर बाहर निकलने, भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचने की निरंतर सलाह दी जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours