नये साल का मिला तोहफा, 27 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक………………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कुछ समय पूर्व आरक्षक से प्रधान आरक्षक की विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, सरगुजा रेंज, सरगुजा से योग्यता सूची जारी उपरांत कोरिया जिले के 27 आरक्षक को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है जिसमें क्रमशः केशव पांडेय भगत, कुशल कुजूर, धदेयुस एक्का, इशाक एक्का, सेलवेस्टर लकड़ा, रतन कुजूर, सिरजियुस एक्का, अजय मिंज, संतोष कुमार टेकाम, संजय पांडेय, गीता टोप्पो, निकोलस मिंज, प्रेमप्रकाश केरकेट्टा, राकेश कुमार भगत, फूलमति राजवाड़े, नरेश लकड़ा, अनिल विजय लकड़ा, बाल साय पोर्ते, मुनेश्वर राम भगत, पुरुषोत्तम बघेल, मनोज परिहार, सुधीर मिंज, सुरसेन तिर्की, तेज कुमार बखला, पीयूष एक्का, सलोप पैकरा, प्रेम प्रवीण लकड़ा शामिल है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी को भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours