सावधान…..बढ़ रहा संक्रमण, नही है सावधान लोग………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बाहर से लौटने वाले लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। जिले में पिछले एक सप्ताह संक्रमित मिल रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 6 तक पहुंच गई है। इस दौरान खबरे यह मिल रही है कि संक्रमितों की संख्या कम जरूर है । रविवार को जिले में 3 लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह विगत दिनों में ही 6 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। ऐसे में मास्क, सैनिटाइजर व फिजिकल डिस्टेसिंग ही संक्रमण रोकने का उपाय है मगर इन सब उपायों को लोग पूरी तरह भूल चुके हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। जिस तरह शादी समारोह, बाजार और दुकानों में भीड़ उमड़ रही है उसे देखते हुए एक बार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है।

कोरोना नियमो का पालन कराने सख्ती जरुरी

लगातार प्रदेष में कोरोना के बिगडते हालात के बावजूद जिले में दुकान संचालक और ग्राहक गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन की उदासीनता के चलते बाजारों एवं राजनितिक कार्यक्रमो में लगातार कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। लोग यदि गत वर्श में कोरोना के कहर को भूल गये हैं। तो अब यह प्रशासन की जिम्मेदारी होती है कि उन्हे सख्ती से नियम का पालन कराया जाये।

लोगों को जागरूक करने अभियान शुरू

तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिले में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग, हैण्डवाश और सेनिटाईजेशन के लिए जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा अभियान शुरू किया गया है। नगर पंचायत नई लेदरी में बिना मास्क लगाये घूमने वाले व्यक्तियों को सीएमओ और उनकी टीम द्वारा मास्क पहनने और कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन किए जाने के प्रति जागरूक किया गया। इसी तरह विकासखण्ड भरतपुर में भी कलेक्टर के निर्देश अनुसार राजस्व टीम द्वारा जनकपुर में आम नागरिक, व्यापारी, दूरस्थ अंचल से आने वाले ग्रामीणज़न को मास्क नियमित रूप से लगाने, ग्राहक, इष्ट मित्र एवं सगे संबंधियों को प्रेरित करने, तथा 2 गज की दूरी एवं कोविड प्रोटोकोल का पालन करने हेतु भ्रमण कर समझाया गया।

जाच बढेगी तो बढेगा केस

जिले में वर्तमान में 06 एक्टिव केस हैं। रविवार की स्थिति में कुल 332 सैंपल कलेक्शन किया गया। जिसमें कुल 03 एक्टिव केस की पहचान की गई है। जबकि जानकार साफ कह रहे हैं कि पडोसी जॉच की मात्र बढाई पाजेटिव केसो की मात्रा में बढोत्तरी होगी। कलेक्टर ने जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम को फिर एक्टिव कर दिया गया है। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के होम आईसोलेशन एवं निःशुल्क परामर्श प्रदाय करने हेतु जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय कंट्रोलरूम नंबर 7974925677 पर संपर्क किया जा सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours