पंचायत चुनाव प्रेक्षक अधिकारी ने नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पंचायत उप निर्वाचन आब्जर्वर एच एल गायकवाड़ संयुक्त कलेक्टर की उपस्थिति में, सरपंच एवं पंच पदों के नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा जनपद पंचायत बैकुन्ठपुर सभा कक्ष किया जा रहा है। वही पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2021 के प्रेक्षण हेतु बलरामपुर-रामानुजगंज के संयुक्त कलेक्टर हेमलाल गायकवाड़ को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं नियुक्त प्रेक्षक के साथ लाइजनिंग कार्य हेतु अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बैकुंठपुर अभाष सिन्हा एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत बैकुंठपुर जीतेन्द्र राजवाडे को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरपंच पंच के पदों के नाम निर्देशन की समीक्षा ऑब्जर्वर एच एल गायकवाड़ की उपस्थिति में हुई
मौके पर बैकुंठपुर जनपद सीईओ ,तहसीलदार नायब तहसीलदार उपस्थित रहे
तीन ग्राम पंचायत बिशुनपुर फूलपुर कंचनपुर के लिये सरपंच व पंच
वही ग्राम डुमरिया कटोरा के लिये पंच का निर्वाचन होना है
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 3 सरपंच पद के लिये 17 नाम 67 पंच पद के लिये 118 नालगभग 10 ग्राम पंचायतों में कुछ निर्विरोध पंचों का हो सकता है चुनाव वही एक ग्राम पंचायत में सरपंच पद हेतु आरक्षित महिला सीट में पुरुष अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours