समाज को शिक्षा व बच्चो को जिम्मेदारी का पढा पढाने वाले शिक्षको को जिम्मेदारी की राह दिखाने कोरिया कलेक्टर श्याम धावड़े को मैदान में आना पडा। लगातार शिकायतो के बाद कलेक्टर के फटकार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 5 जनवरी को अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 शिक्षकों पर कार्यवाही की है। उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भखार के उच्च वर्ग शिक्षक ई संवर्ग फूलसाय बेक तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जामपानी के शिक्षक टीएलबी देवनंदन प्रसाद राजवाड़े को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (4) के तहत श्री बेक एवं श्री राजवाड़े का आगामी एक वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोक दिया हैं। इसी तरह उन्होंने शासकीय हाईस्कूल जामपानी की व्याख्याता टीएलबी मनोरमा कुजूर को अनुपस्थित दिवस को कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर अवैतनिक किया है।
इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला जामपानी की सहायक शिक्षक ईएलबी शैल प्रकाश, शासकीय प्राथमिक शाला तमजीरा के सहायक शिक्षक ईएलबी भीम सिंह कंवर, शासकीय प्राथमिक शाला बरपानी के सहायक शिक्षक टीएलबी संतोष कुमार भगत, शासकीय प्राथमिक शाला बरपानी की सहायक शिक्षक टीएलबी फलिता टोप्पो एवं शासकीय प्राथमिक शाला जामपानी के सहायक शिक्षक ईएलबी संतोष कुमार शैलू को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत इन्हें निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी ने भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता में कमी पाने तथा बिना आवेदन पत्र के शिक्षक उपस्थिति पंजी में अवकाश इन्द्राज करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखार के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता जगजीवन राम कुर्रे, संकुल केंद्र जामपानी बी के शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक टीएलबी कमलेश पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंचनपुर के शिक्षक टीएलबी पावित्री कुजूर, संकुल केंद्र जामपानी ए के शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक टीएलबी बृजराज गिरि, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भखार के प्रधान पाठक संतोष लकड़ा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोदीपारा के प्रधान पाठक सत्यनारायण मिंज, शासकीय प्राथमिक शाला मोदीपारा के प्रभारी प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक ईएलबी मुकेश्वर सिंह कंवर तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जटासेमर के प्रभारी प्रधान पाठक एवं शिक्षक टीएलबी सुविमल राय पैकरा को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर शैक्षिक गुणवत्ता सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा ऐसा कार्य भविष्य में न करने के निर्देश दिए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours