झूठ बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार – राजवाडे

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेष पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे ने कां्रगेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 लाख सरकारी नौकरियाँ देने के दावे पर दी गई चुनौती स्वीकार करने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनकी सरकार और कांग्रेस के लोगों द्वारा कोरी बकवास कर सरकारी नौकरी देने के ब्योरे के नाम पर झूठ का पुलिंदा पेश किया गया है। राज्य सरकार ने इश्तिहारों में ,भाषणों में ,होर्डिंग में 5 लाख नौकरिया देने की बात की थी हमने उसके आकड़े मांगे थे तो राज्य सरकार मनरेगा और स्व रोजगार को स्वरचित आकड़े क्यों प्रस्तुत कर रही है?

श्री राजवाडे ने कहा सरकार से गणित का सवाल पूछा जाता है तो सामान्य ज्ञान का जवाब देके भाग जाती है ये अब चलने वाला नही। अगर 5 लाख लोगों को नौकरी दी होती तो प्रदेश का पढ़ा लिखा युवा ईटा सीमेंट उठाने मजबूर नही होता,जूता पॉलिश नही करता। राज्य सरकार को ऐसी झूठे दावे करने की बजाय प्रदेश के युवाओ को किये गए वादे के अनुसार नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए। प्रदेश सरकार के दावों की सच्चाई पूरा प्रदेश जानता है। इस सरकार ने अगर सच में 05 लाख नौकरियाँ दी होतीं तो प्रदेश के युवा आत्महत्याओं के लिए विवश नहीं होते, उन्हें लगातार धरने प्रदर्शन नही करने पड़ते।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours