हम भारतीयों की जीवन शैली तमाम तरह की कठिनाइयों से लड़ने एवं जूझने के लिए पूरे दुनिया में विख्यात है । इस दौरान जहां कोरोनावायरस के नए नए रूपों से दुनिया एवं भारत जूझ रही है वहीं दूसरी ओर ब्रह्माकुमारी संस्थान बैेकुन्ठपुर के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्म बाबा का 53 वा पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया । प्रजापति ब्रह्मा कुमारी संस्थान की संचालिका बीके रेखा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी संस्थान के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई जा रही है । उन्होंने बताया कि जनवरी में 3 दिवसीय 16 17 व 18 को भारत सहित पुरे विश्व के 140 देशों में जुड़े अपने संस्थानों में बैठकर सभी ने समस्त विश्व में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए तपस्या किया। इस दौरान 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिदिन तपस्या कर परमपिता शिव परमात्मा से मेडिटेशन के माध्यम से शक्तियां और वरदान लेकर सुक्षमा रुप से प्रकृति के पांचों तत्वों के शुद्धिकरण का संकल्प लेते लिया व तपस्या के माध्यम से कामना किया कि विश्व को कोरोनावायरस से मुक्ति मिले एवं इसके मुक्ति के लिए मार्गदर्शन दिखाने का भी प्रबंध परमपिता करें ।
as

+ There are no comments
Add yours