पुलिस के वाहन चेकिग अभियान से वाहन चालक परेशान हैं। उनको चालान के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है। कागजात पूरे होने और यातायात नियमों का पालन करने के बावजूद कई बार जबरन चालान किए जा रहे हैं। हालत यह है कि कई बार चालान करने के लिए पुलिस के पास वाजिब कारण भी नहीं होता है। इस संबंध में खंडगवा सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर के पी मिश्रा का कहना है कि पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं रविवार की रात 8 बजे के आसपास एक शादी के आयोजन में शामिल होने जा रहा था कि इस दौरान जैसे ही मैं पान ठेला के पास रुका। मेरे गाड़ी के पास 2 पुलिस वाले आ गए और कहने लगे कि 2500 का चालान दो। चालान लेने का कारण पूछा तो वे कहने लगे कि साहब बोले हैं वहीं पर उन्होंने कहा कि जबरदस्ती ₹500 का चालान काट कर थमा ही दिया ।
वहीं इस दौरान लगातार यह बात सामने आ रही है कि घड़ी चौक पर प्रशासन के लोगों द्वारा आम आदमियों जोकि यातायात नियमों का पूरी तरीके से पालन करते हैं उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है ऐसा ही एक मामला शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है जहां पर बैकुंठपुर घड़ी चौक में तहसील के अधिकारी द्धारा चेकिंग के दौरान एक फोर व्हीलर को वाहन चालक के दौरान जबरन रोक लिया गया और उनका चालान काट दिया गया । वहीं पर उन्होंने बताया कि मैं अपने फोर व्हीलर वाहन में अकेला था और मेरी खिड़की बंद थी इस दौरान मैंने मास्क नहीं लगाया था । जबकि इस तरह के कहीं नहीं है कि आप अपने गाड़ी के अंदर भी मास्क लगाकर अकेले बैठे ।
जबकि सड़कों पर बेवजह हजारों लोग रोज बिना मास्क के घूम रहे हैं किंतु उन्हें यह बात दिखाई नहीं पड़ती है । शाम को 1 घंटे की चेकिंग के दौरान जिस तरीके से पुलिस लड़ाई करके सिर्फ चलानी कार्रवाई के नाम पर कुछ लोगों को चुन चुन कर परेशान कर रही हैं । यह आगे चलकर मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है । वहीं पर इस दौरान दोपहर में भी रविवार को एक मामला सामने आया जहां पर बैकुन्ठपुर के यातायात के कर्मचारियों द्वारा परीक्षा दिला कर अपने परिजनों के साथ लौटने वाले लोगों को हार्न बजने के नाम पर बेवजह गाड़ी के शीशे ठोक ठोक पुलिस द्वारा लोगों को जबरन परेशान किया गया। कोरोना की तीसरी लहर में जहां प्रशासन की सख्ती कहीं नजर नहीं आ रही है वहीं पर सिर्फ चलान के नाम पर शाम को कुछ घंटे लोगों को परेशान किया जा रहा है उसे लेकर लगातार लोगों में नाराजगी का माहौल नजर आ रहा है ।
भाजपा के नेताओ को चुन कर किया जा रहा परेशान
बात तो यहां तक सामने आ रहे हैं कि गत दिनों भाजपा के चिरमिरी के बड़े नेता एवं उनके काफिले में मौजूद वाहनो को सिर्फ इसलिए रोक कर चालानी कार्रवाई की गई ताकि भाजपा के लोगों को सत्ता के इशारे पर परेशान किया जा सके । अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नेताजी जाने या प्रशासन जाने। किंतु यह बात भी अब लोगों के द्वारा सरेआम कही जाने लगी है बेहतर होता कि प्रशासन अपनी कार्रवाई में निरंतरता लाती और बगैर मास्क एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर लगातार सैकड़ों लोगों जो प्रतिदिन चल रहे हैं एवं कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर कार्रवाई करती ।
शिवपुर-चरचा एवं बैकुंठपुर में कांग्रेसी पार्षदों समेत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष लेंगे शपथ
नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षदों एवं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बैकुंठपुर एवं शिवपुर-चरचा में 25 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने बताया कि शिवपुर-चरचा में अध्यक्ष समेत सभी कांग्रेसी पार्षदों का शपथ ग्रहण दोपहर 3.30 से कुमार गार्डन नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव उपस्थित होंगे । वहीं पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर चुनाव प्रभारी दीपेंद्र मिश्रा जेपी श्रीवास्तव योगेश शुक्ला वेदांती तिवारी प्रदीप गुप्ता यावत सिंह व इंटक नेता गोपाल नारायण सिंह होंगे । जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वयं करेंगे। वहीं पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष आषिश यादव एवं कांग्रेसी पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बैकुंठपुर के कुमार गार्डन में दोपहर 1.30 बजे आयोजित किया जा रहा है।
वर्जन…..
किसी को बेवजह तकलिफ न हो इस बात का ध्यान रखा जायेगा। बाकी रही बात पुलिस क टिम की तो वह हर जगह की जॉच पर मौजूद नही रहती है। फिर भी मैं यह सुनिश्चित करुगा कि जाच के दौरान पुलिस के आचरण से लोगो की उगली न उठे।
प्रफुल्ल ठाकुर – एसपी कोरिया
as



+ There are no comments
Add yours