तहकीकात न्यूज @ चिरमिरी
शहर की बंद ट्रेनों को चालू करने के लिए विधायक डॉ विनय जयसवाल के नेतृत्व में दिनांक 8 फरवरी 2022 दिन मंगलवार को सुबह 11.00 बजे डीआरएम ऑफिस का घेराव करने के लिए चिरमिरी मनेंद्रगढ़ के विभिन्न नागरिकों सामाजिक संगठनों नेताओं एवं आम जनों की उपस्थित में हुआ विरोध प्रदर्शन । ज्ञात हो कि पिछले 2 वर्ष से करोना वायरस के कारण चिरमिरी की संचालित समस्त ट्रेनों को रेल मंत्रालय द्वारा बंद कर दिया यह है परंतु वैक्सीनेशन के बाद कोविड 19 संक्रमण कम होने के पश्चात भी ट्रेन चालू नहीं की जा रही हैं जिससे कि क्षेत्र के नागरिकों को असुविधा और परेशानियां हो रही हैं इसको देखते हुए केंद्र की गूंगी बहरी सरकार और रेल प्रबंधन को जगाने के लिए चिरमिरी की रेल सुविधा को बहाल करने के लिए विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल, महापौर कंचन जायसवाल के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महिला समर्थकों के द्वारा डीआरएम ऑफिस बिलासपुर का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया गया है ।।
डीआरएम ने विधायक के विरोध प्रदर्शन पर जल्द रेल सेवाओं को संचालन की बात कहते हुए विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराया गया ।
aas


+ There are no comments
Add yours