सुपोषण अभियान में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त करने निर्देश……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को दूरस्थ क्षेत्र केल्हारी के ग्राम श्रीरामपुर के आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि हाल में 07 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में हैं। आंगनबाड़ी में गरम भोजन प्रदाय करने की सूची में 05 गर्भवती महिलाएं दर्ज हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।


निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से दर्ज संख्या से कम बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी जताई। इसी तरह अंडा वितरण में भी घोर लापरवाही दिखने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को भी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। शहर से लेकर सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुपोषण अभियान के माध्यम से इस भविष्य को स्वस्थ और सुपोषित बनाना शासन की मंशा है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कलेक्टर ने सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही प्रदर्शित होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीडीपीओ और सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के पोषण चार्ट और गरम भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours