कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के जरिए 2023 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डिजिटल सदस्यता अभियान में लगातार बैठक आयोजित कर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने बताया कि कोरिया जिले के 3 सीट विधानसभाओं में डिजिटल अभियान सदस्यता के लिए तीन प्रभारी बनाए गए हैं । जिसमें बैकुंठपुर विधानसभा के लिए डमरु रेडडी भरतपुर सोनहत विधानसभा के लिए रमेश सिंह एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए वेदांती तिवारी को यह जिम्मेदारी सौपी गई है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि गत 11 फरवरी को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में इसी को लेकर सभी पदाधिकारियों को ट्रेनिंग भी दी गई थी । कहा कि लगभग 1 सप्ताह से अधिक डिस्टल अभियान हो चुका है किंतु वे यह नहीं बता सके कि अब तक डिस्टल अभियान में कितने सदस्यों को जोड़ा गया है उन्होंने कहा कि डिजिटल अभियान इस वर्ष मार्च तक जारी रहेगा।
कांग्रेस का इस बात पर जोर दिया है कि सभी तकनीकी रूप से प्रशिक्षित हो और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस का सदस्य बनाया जा सके। राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों को जनता तक पहुंचाने व संगठनात्मक रूप से पार्टी की गतिविधियां आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत से एक महिला एवं एक पुरुष कार्यकर्ता को डिजिटल सदस्यता अभियान का एप उपलब्ध कराया गया है। ये नामित सदस्य बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान की जाने वाली विभिन्न औपचारिकताओं को इन नामित सदस्यों के द्वारा पूरा किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ स्तर पर लोगों को डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया। बूथ स्तर पर नामित कार्यकर्ता लोगों से संपर्क अभियान चलाएंगे।
as

+ There are no comments
Add yours