स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सभी बच्चों को मिले शिक्षा का अधिकार कलेक्टर को लिखा पत्र

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर के खरवत ग्राम पंचायत के सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम वासियों ने कोरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर यह मांग किया है जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि उत्तर माध्यमिक विद्यालय खरवत में स्वामी आत्मानंद विद्यालय बनाए जाने की जानकारी हम क्षेत्रवासियों को मिली है आत्मानंद विद्यालय बनाए जाने से हमारे क्षेत्र के बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। प्रतिभाशाली बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे । हम इस स्वागत करते हैं । पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पर तत्कालीन विधायक स्वर्गीय डॉक्टर रामचंद्र सिंह देव के द्वारा शासन से स्वीकृति लाकर सन 2007 में उत्तर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ किया गया था । हमें ऐसी जानकारी मिली है कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सीमित बच्चों को ही दाखिला दिलाया जाएगा । इससे बाकी बच्चे अन्यंत्र पढ़ाई करना पड़ेगा । आदिवासी गरीब किसान पिछड़े वर्ग के बच्चों की संख्या अधिक है । इनकी गरीबी के कारण दूसरे स्थान पर जाकर पढ़ाई करना असंभव है । इस विद्यालय में चेरवापारा, आमगांव, सरडी, खरवत, आनी महुआपारा के बच्चे एवं बच्चियां पढ़ते हैं । वर्तमान में इस स्कूल में बच्चियों की संख्या अधिक है जिनको भी भारी समस्या होगी । उत्तर माध्यमिक विद्यालय में आत्मानंद विद्यालय संचालित करने हेतु अन्य विद्यालयों की तरह हमारे विद्यालय को भी दो पाली में संचालित किया जाए । जिससे क्षेत्र के गरीब बच्चों का शिक्षा का अधिकार मिल सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours