छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशनुसार 12 मार्च को नेशनल लोक सेवा अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जावेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेश कुमार राज ने बताया की उक्त लोक अदालत में न्याायलयों में लेबित सभी तरह के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा तथा शासन के अन्य विभाग जैसे-बैंक, बीमा, नगरपालिका, विद्युत एवं टेलीफोन विभागों से संबंधित बसूली योग्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का भी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जायेगा। उन्होने आमजनो को उक्त नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने में सहयोग प्रदान करने कहा है।
इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये कार्यालय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैकुण्ठपुर एवं अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी एवं जनकपुर से भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।
as

+ There are no comments
Add yours