युक्रेन में फंसे जिले के लोगो के लिए जिला प्रषासन आया आगे, बनाया कंट्रोल रूम….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व नागरिकों की मदद के लिए स्थानीय स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। कलक्ट्रेट में 24 घंटे इसका संचालन होगा। छात्रों की हरसंभव मदद के लिए जिला प्रशासन ने मोबाइल व वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा के आदेशानुसार यूक्रेन देश में फंसे कोरिया जिले के नागरिकों के लिए उनके परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू किया गया है जिसमें उनके परिजन सीधे-सीधे अपने तहसील के तहसीलदार से उनके संपर्क नंबर पर बात करके अपना नाम पालक का नाम यहां का निवास स्थान यूक्रेन का पता और वहां की स्थिति और वहां का संपर्क सूत्र सभी चीजें दर्ज करा सकते हैं और हम इस जानकारी को जिला कार्यालय के माध्यम से तुरंत ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार को फॉरवर्ड करेंगे तो कृपया अगर आपके परिवार में ऐसे लोग हैं या आप के संपर्क में ऐसे लोग हैं वो अपने तहसीलदार के संपर्क सूत्र पर संपर्क करें।
अधिकारियो का कहना है कि किसी का बच्चा या परिवार को कोई सदस्य यूक्रेन में फंसा हुआ है तो वह लिखित में सूचित करें और दिए गए नंबरों पर भी बताए। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिलाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन इस कठिनाई के दौर में उनके साथ खड़ा है। जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसे अवगत कराया जाएगा। वहां से विदेश मंत्रालय को जानकारी दी जाएगी। अभी शासन स्तर से अधिकारिक तौर पर अभी कोरिया के चार छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी हुई है। इनसे संपर्क किया जा रहा है। आवेदन में यह देनी होगी जानकारी अगर किसी का कोई स्वजन यूक्रेन में फंसा हुआ है तो इसके लिए प्रशासन को लिखित में जानकारी दें। इसे वाट्सएप या कंट्रोल रूम में सीधे दिया जा सकता है।

कंट्रोल रूम बना

कोरिया कलेक्टर के द्वारा यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों की सहायता के लिए जो जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है उन अधिकारियों के नाम और नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं जिसमें तहसीलदार बैकुंठपुर मनहरण सिंह राठिया का मोबाइल नंबर 9399797450 तहसीलदार पटना भीष्म पटेल 9770868454 तहसीलदार मनेंद्रगढ़ श्रीकांत पांडे 9584884434 नायब तहसीलदार मनेंद्रगढ़ विभोर यादव 7000582399 तहसीलदार के केल्हारी मनोज पैकरा 9165822782 तहसीलदार भरतपुर अशोक सिंह 9165087965 तहसीलदार चिरमिरी विप्लव श्रीवास्तव
7489856630 तहसील सोनहत अमर साईं श्याम 7974563241 होगे। यूक्रेन में फंसे लोगो के परिजन अपने नजदीकी तहसील में जाकर इसकी सूचना दर्ज करा सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours