मंगलवार को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में कलेक्टर जिला कोरिया कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिसमें जिले की संभावित कानून व्यवस्था को लेकर राजनैतिक संगठन, सामाजिक संगठन, ट्रेड यूनियन एवं आगामी पर्व होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में आदतन अपराधियों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही, लिस्टेड गुंडा बदमाश पर जिला बदर की कार्यवाही, अवैध उत्खनन पर निगरानी, विभिन्न अवसरों पर समय-समय पर विभिन्न विभाग जैसे फॉरेस्ट, नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने, बाज़ार को सुव्यवस्थित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश, शहर की यातायात व्यवस्था आदि पर भी विस्तारपूर्वक बातें हुईं। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), तहसीलदार एवं थाना प्रभारी बैकुंठपुर उपस्थित रहे।
as

+ There are no comments
Add yours