बाजार पर चढ़ रहा होली का रंग, पिचकारी मुखौटों से सज गया बाजार…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

होली को अब कुछ घण्टे बाकी हैं। बाजार पर होली का रंग सबाब पर नजर आ रहा है। पिचकारी मुखौटों से बाजार सज गया है। बाजार होली की सामग्रियों से सज गया है। बाजार में एक से बढ़ कर एक पिचकारी दिखाई पड़ रही हैं। रंग-अबीर, पिचकारी के साथ-साथ आकर्षक मुखौटे भी दिखाई पड़ रहे हैं। इस बार बाजार में फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ नेताओं, खिलाड़ियों के मुखौटे, कार्टून फिल्मों के टाम एंड जेरी, फैडम, डोरेमोन आदि के मुखौटे बिक रहे हैं।

पिचकारी में सामान्य पिचकारी के साथ-साथ कई प्रकार की डिजाइन वाली पिचकारी भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से 400 रुपये तक है। बच्चे अपने-अपने तरीके से होली की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में केमिकल रंग के साथ-साथ फूलों के पंखुड़ियों से बनने वाले रंग की मांग ज्यादा है। अबीर में आरारोट वाला सुगंधित अबीर-गुलाल उपलब्ध हैं। बाजार में पैकेट के अनुसार इसकी कीमत निर्धारित की गई है।

रंगों का पर्व होली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। खास कर कपड़ों का बाजार सजकर काफी गर्म देखा जा रहा है। पिचकारी, अबीर-गुलाल, रंग व अन्य सामानों की दुकानें भी सजने लगी है। होली को लेकर प्रखंड क्षेत्र में काफी उमंग व उत्साह देखा जा रहा है। मालूम हो कि बीते दो वर्ष के दौरान कोरोना महामारी के खौफ के बीच आमलोग काफी डरे-सहमे होली का पर्व मनाए थे। लेकिन इस बार कोरोना से मिली राहत व टीकाकरण के कारण लोग होली पर्व को पूरी मस्ती के साथ मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार घडी चौक में रंगों के साथ पिचकारी, अबीर-गुलाल के अलावा होली में बिकने वाली अन्य सामग्री की दुकानें सज गई है।

रंग व पिचकारी पर महंगाई का असर नहीं

इस बार होली पर रंगों के बाजार में महंगाई की मार नहीं देखी जा रही है। कोरोना के चलते रंग-गुलाल व पिचकारियों की कीमत पिछले दो वर्ष पहले की तरह ही बरकरार है। मुख्यालय के आधे दर्जन से अधिक फूटकर विक्रेताओं ने बताया कि दो वर्ष के बाद आमलोग कोरोना महामारी को भूलकर होली पर्व मनाने की तैयारी में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार होली का बाजार अच्छा रहेगा। इस बार रंग, अबीर-गुलाल,पिचकारी आदि की कीमत में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours