हिन्दू सेना ने किया पत्रकारो का सम्मान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ चिरमिरी

हिन्दू सेना चिरमिरी के द्वारा पत्रकारों का ससम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जहां पर कलम के सिपाहियों को हिन्दू सेना के द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रेस वार्ता कर आगामी चैत्र रामनवमी में एतिहासिक भव्य यात्रा को लेकर रुप रेखा रखा गया

जिसमें प्रदेश महासचिव अविनाश विश्वकर्मा ने बताया कि यह भव्य शोभा यात्रा छोटा बाजार हल्दीबाड़ी पोड़ी कोरिया गेल्हापानी डोमनहील गोदरीपारा होते हुए ग्रामीण अंचल दुबछोला होते हुए खड़गवां महामाया मंदिर में समाप्त होगा ।

उन्होंने बताया कि हमारा कार्य सनातन धर्म की रक्षा के साथ साथ गरीब तबके के लोगों का मदद करना ही मुख्य उद्देश्य है ।इस दौरान प्रदेश महामंत्री भारती सिंह , जिला अध्यक्ष राजेश यादव ,नगर अध्यक्ष ज्योति सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अजय पाण्डेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours