परीक्षा पे चर्चा…… केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर में परीक्षा पे चर्चा 1 अप्रैल को

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर को परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत नोडल केंद्र बनाया गया है। यह बात विद्यालय के प्राचार्य आरके कौशिक ने मंगलवार को आयोजित पत्रवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है।

जिसमें प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं। प्राचार्य ने कहा प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण को विद्यार्थियों को अलग-अलग बैठक व्यवस्था कर प्रोजेक्टर, टेलीविजन और कंप्यूटर के माध्यम से दिखाया जाएगा। जिसमें विद्यार्थीगण, शिक्षक- शिक्षिकाएं और अभिभावकगण उपस्थित रहेंगे।

जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल के सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित पत्र कलेक्टर कोरिया को सोते हुए प्राचार्य ने निवेदन किया है कि जिले के सभी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम प्रसारित किया जाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours