लूट का शातिर आरोपी मसल समेत 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के थाना चरचा के अपराध क्रमांक 109/22 धारा 392 भादवि0 आरोपी – सुल्तान बसोर पिता हीरा बसोर उम्र 23 वर्ष निवासी घुटरी दफाई चरचा थाना चरचा गिरफ्तारी के मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया जुकनी बाई निवासी महाराणा प्रताप कालोनी चरचा की 21 अप्रैल को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल को भारतीय स्टेट बैंक चरचा से 50,000/- रूपये निकालकर अपने घर पैदल आ रही थी कि रास्ते में बन्ने चिकवा गली चौक के पास पहुंची थी उसी समय पीछे से, एक आदमी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 16 एफ 7409 के द्वारा थैला में रखा पचास हजार रूपये को लूट कर भाग गया है। कि सूचना पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नेल्शन टोप्पो के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना चरचा से सहा.उप निरीक्षक अमर जायसवाल के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी का पतासाजी गिरफ्तारी हेतु ग्राम रोकडा थाना केल्हारी रवाना हुआ प्रकरण के शातिर आरोपी सुल्तान बसोर पिता हीरा बसोर निवासी चरचा घुटरी दफाई को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी का पूर्व में भी कई अपराधिक रिकार्ड हैं। आरोपी के कब्जे से पीडिता से लूटी गई रकम एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल को कुल कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल को अपराध दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर जप्त कर आरोपी को 22.04.2022 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 अनिल कुमार साहू सहा.उप निरीक्षक अमर जायसवाल, प्र.आर. 324 प्रेमलाल टोप्पो, आर. 536 सागर लाल, 585 साकेत मरकाम, आर.624 मधुप्रसाद राजवाडे, सैनिक क्र. 70 जुपेन्द्र का एवं सायबर विशेषज्ञ . प्रिंस कुमार राय का महत्वूपर्ण योगदान रहा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours