मिशन-2023, सीएम जिले के विधानसभाओ का लेंगे फीडबैक, लापरवाहो पर गिरेगी गाज

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

मिशन-23 से पहले सीएम भूपेश बघेल फील्ड में उतरकर योजनाओं की स्थिति देंखेंगे। जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों में सीएम कामकाज की टोह लेंगे। भूपेश स्थानीय स्तर पर परफार्मेंस के साथ आम लोगों का फीडबैक भी लेंगे। कोरिया जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान के भरतपुर-सोनहत विधानसभा में 9 जून, मनेन्द्रगढ में 10 जून और बैकुन्ठपुर में 11 जून को मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम है।


सीएम भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टरों को सीएम के दौरे के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सीएस के निर्देश के बाद अफसरों ने होमवर्क भी शुरू कर दिया है। फील्ड में कामकाज की समीक्षा के संकेतों के बाद प्रशासनिक स्तर पर खलबली भी मची है।

यही कारण है कि जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत फिल्ड में झोक रखी है। ताकी सीएम के दौरे से पूर्व सारी कमियो को दूरुस्त कर लिया जाये। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। 2018 के चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस अब मिशन-2023 की तैयारियों में जुट गई है।

लापरवाहो पर गिरेगी गाज


सूत्रों के मुताबिक फील्ड में योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों पर भी सीएम की नजर रहेगी। कामकाज में लापरवाही बरतने की स्थिति में जवाबदेही अफसरों पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है। वहीं कमजोर परफारमेंस वाले क्षेत्रों में संबंधित अफसरों को जवाब भी देना पड़ सकता है। दौरे के दौरान सीएम सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन योजना, सुराजी गांव योजना आदि का निरीक्षण करेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours