छत्तीसगढ़ सीबीबीएसई 10वीं व 12वी बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषणा कर दी गयी है। इसमें कोरिया जिले के लगभग 16 हजार छात्र-छात्राओं का रिजल्ट भी शामिल है। जिले के जनकपुर की अंजली कुशवाहा को 10वी कक्षा में प्रदेश में 96.83 पर्सेंट के साथ 10वा रैंक हासिल हुआ । वही पर मनेंद्रगढ़ की छात्रा कुमारी कु. दिशा सोनी ने जिले की कक्षा 12वीं के मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्सुकता में बडी कठिनाईयो का सामना करना पडा। क्योकि सर्वर के नही खुलने से छात्रो को अपने परिणाम देखने के लिए खासा मसक्कत करना पडा। कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला मौका है जब परीक्षार्थियों ने अपने स्कूलों में पर्चा हल किया है। गत वर्ष सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया था। परीक्षा परिणामों को लेकर सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
10वी में छात्राओ ने मारी बाजी
कोरिया जिले में 9241 छात्रों ने कक्षा दसवीं के लिए नामांकन दाखिल किया था जिसमें से 8955 छात्रों परिक्षा में शामिल हुए। वही पर 8955 छात्रा पास हुए जिसमें जिसमें से छात्रों में से 4250 छात्र एवं 4705 छात्राएं बताई जा रही है जबकि इस दौरान जिले में 4120 छात्र छात्राओं ने फसर्््ट डिवीजन से पास किया। जिसमें से 1703 छात्र एवं 2417 छात्राएं शामिल रहे । जबकि 2716 छात्रों को सेकंड डिविजन एवं 393 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए। इस दौरान जिले में सफलता का प्रतिशत 80.75 रहा। जिसमें छात्र 77.04 और छात्राओ को 84.10 फिसद रिजल्ट रहा।
12वी में 98 फिसद छात्रो को मिली सफलता
जिले में 7009 छात्रों ने कक्षा दसवीं के लिए नामांकन दाखिल किया था जिसमें से 6894 छात्रों परिक्षा में शामिल हुए। जिसमें 6037 छात्रो ने सफलता प्राप्त किया। जिसमें 2657 छात्र एवं 338 छात्राएं बताई जा रही है जबकि इस दौरान जिले में 2531 छात्र छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया। जिसमें से 1012 छात्र एवं 1519 छात्राएं रहे । जबकि 3241 छात्रों को सेकंड डिविजन एवं 265 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए। इस दौरान जिले में सफलता का प्रतिशत 87.58 रहा। जिसमें छात्र 85.16 और छात्राओ को 89.58 फिसद रिजल्ट रहा।
विधायको ने दी बधाई
जिले के जनकपुर की अंजली कुशवाहा को 10वी में प्रदेश में 96.83 पर्सेंट के साथ 10 वा रैंक मिलने पर स्थानिय विधायक गुलाब कमरो ने छात्रा को अपनी बधाई और शुभकामनाए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है। दूसरी ओर मनेंद्रगढ़ की छात्रा कुमारी कु. दिशा सोनी को कोरिया जिले की कक्षा 12वीं के मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल करने पर उनके अभिभावक से फोन पर बात कर स्थानिय विधायक विनय जायसवाल ने अपनी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। उन्होने कहा कि परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए आपको बधाई हम सभी आपसे यही आशा करते हैं कि आप अपने जीवन में आगे भी ऐसे ही सफलता को हासिल करें ।
डॉ. बन वनाचंल में सेवा देना चाहती है अंजली
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में कोरिया जिले में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जनकपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा अंजिला कुशवाहा पिता दुर्गा कुशवाहा माता सुनीता कुशवाहा ने 600 में से 581 अंक अर्जित कर 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ कोरिया जिले में पहला और प्रदेश की टॉप टेन सूची में 10वां रैंक हासिल किया है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया है। छात्रा अंजिला के पिता किराना व्यवसायी और माता गृहिणी है। माता-पिता की तमन्ना है कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर एक दिन खूब नाम कमाए। छात्रा अंजिला ने कहा कि नीट क्वालिफाई कर एमबीबीएस करने के बाद डॉक्टर बनना चाहती है। उसने कहा कि वह डॉक्टर बनकर सुदूर वनांचल क्षेत्र में अपनी सेवा देना चाहती है। उसने कहा कि चिकित्सा सेवा में एक दिन खूब नाम कमाकर वह अपने माता-पिता का सपना जरूर साकार करेगी।
सीए बनना चाहती है दिशा
शासकीय कन्या गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ कक्षा 12वीं की छात्रा दिशा सोनी पिता रामदास सोनी एवं माता श्रीमती रमा सोनी ने 92.20 अंक अर्जित कर हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में कोरिया जिले में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। छात्रा दिशा सोनी के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं वहीं बड़ा भाई सुधांशु सोनी कोचिंग सेंटर संचालक है। छात्रा ने अपनी सफलता का पहला श्रेय अपने भाई सुधांशु एवं इसके बाद अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया। छात्रा ने कहा कि भाई सुधांशु के द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए उसकी खासी तैयारी कराई गई थी। छात्रा दिशा ने कहा कि भविष्य में वह सीए बनना चाहती है और इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुटी हुई है।
as



+ There are no comments
Add yours