शुक्रवार को रक्षित केंद्र बैकुन्ठपुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को रक्षित निरीक्षक ने सलामी दी। इसके पश्चात एसपी ने परेड निरीक्षण किया, जिसमें अच्छा काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन में उन्हें ईनाम प्रदाय किया वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की क्लास भी ली। परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आगामी प्रस्तावित दौरे को लेकर कानून व्यवस्था, व्ही.व्ही.आई.पी. ड्यूटी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । वहीं एसपी ने आम जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने को कहा, साथ ही निर्देशित किया कि किसी शिकायतकर्ता को थाना में परेशानी न हो एवं निष्पक्ष जाँच की जाए। कार्यक्रम के अंत मे पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए तैयार कराए गए आई कार्ड को एसपी कोरिया द्वारा मोजूद प्रत्येक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों स्वयं धारण कराया गया। जनरल परेड में लगभग 200 से अधिक पुलिस बल उपस्थि रहें।
as


+ There are no comments
Add yours