कोरिया जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव हो गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गये। कुछ ही देर में तेज आंधी व गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी क्रम में हुए वज्रपात से अपने घर के समीप के खेत से डोरी बिनने गई 47 वर्षीय महिला मीरा बाई चिरमिरी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि अचानक बारिश होने लगी। इस क्रम में महिला महुआ पेड के नीचे डोरी बीन रही थी जहां गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। इसी क्रम में वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस़ घटना स्थल पर पहुॅची आनन-फानन में जख्मी महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
8 पशुओ की मौत
बैकुन्ठपुर के कदमनारा पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक आई आंधी-तूफान, बारिश के बाद अकाशीय बिजली के चपेट में आने से 8 पशुओ की मौत भी मौके पर होना बताया जा रहा है। लगातार यह देखने में आ रहा है कि अचानक तेज हवा के साथ बारिश से लोग इसके चपेट में आ जा रहे हैं । 4 दिन पूर्व भी 4 लोगो इसके चपेट में आ गये थे जिन्हे बाद में बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मौसम में रहे सावधान
जिले के जिला स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. प्रिस जायसाल ने लोगो को आकाशिय बिजली से बचाव के सबंध में कहा कि बरसात के दिनों में यह अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है।
जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिडकियां व दरवाजे बंद कर दें बरामदे और छत से दूर रहें। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली के सुचालक हैं उनसे भी दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहना चाहिए। इसी तरह जब आप घर के बाहर हैं तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए।
चूंकि वृक्ष बिजली को आकर्षित करते हैं। अत बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े रहें, ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय न लें समूह में खड़े होने के बजाय अलग-अलग हो जाएं। किसी मकान में आश्रय लेना बेहतर है। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें, बाहर रहने पर धातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें। बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड़ और मशीन आदि से दूर रहें। तालाब और जलाशयों से दूर रहें यदि आप पानी के भीतर हैं, अथवा किसी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं ।
सिर के बाल खड़े हो जाएं तो समझिए बिजली गिरेगी
यदि आकाशीय बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें। क्योंकि यह इस बात का सूचक है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है।
गाज गिरने पर क्या करें
बिजली का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को सीपीआर, कार्डियो पल्मोनरी रेसिटेंशन यानि कृत्रिम सांस देनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने की व्यवस्था करनी चाहिए।
as


+ There are no comments
Add yours