मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जून से अपने 4 दिवसीय संभावित कोरिया दौरे पर रहेंगे। अब कोरियावासियों को भी सौगातों का इंतजार है। सीएम भूपेश के दौरे को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। मिल रही जानकारी की माने तो सीएम भूपेश 28, 29, 30 जून और 1 जुलाई को कोरिया में रहेंगे। बघेल करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण समेत कई सौगात देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। मिल रही जानकारी की माने तो मुख्यमंत्री का 4 दिवसीय दौरा कोरिया जिले के तीनो विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिले में नई सरकार बनने के बाद दूसरा दौरा है। नगर पालिका बैकुन्ठपुर और मनेन्द्रगढ में दूसरी बार पहुंच रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र के लोगों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। खासकर जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में जिले के बंटवारे को लेकर आम लोग मुख्यमंत्री से वही पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां
मुख्यमंत्री के 4 दिवसीय दौरा कार्यक्रम में जिले के दोनो नगर पालिका क्षेत्र सहित विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। सौगात से नगर पालिका सहित विधानसभा के अन्य क्षेत्रो की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। नगरवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विकास कार्यों को लेकर उत्साह है। फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की तैयारी जारी है। जिला प्रशासन भी सुरक्षा मानकों समेत अपनी तैयारियों में लगा हुआ है।
कर सकते हैं संभाग की घोषणा
कोरिया जिला विभाजन के बाद जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर, खडगवा और सोनहत के लोगो की नाराजगी को देखते हुए जिले में र्चचा का बाजार गर्म है कि बैकुन्ठपुर में मुख्यमंत्री संभाग मुख्यालय की घोषणा कर सकते हैं। जिससे बैकुन्ठपुर सहित अन्य स्थानो के लोगो की नाराजगी दूर की जा सके । बहरहाल यह सब अभी कयास मात्र है । आगे देखना होगा कि मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर को कोई सौगात मिलती भी है या फिर एकतरफा जिला विभाजन के बाद एक बार फिर झुनझुना पकडा दिया जाता है। वैसे मुख्यमंत्री के पास यह अच्छा मौका है जब वो क्षेत्र की जनता की नाराजगी दूर कर सकते हैं।
ये है प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम
28 – जून – विधानसभा, भरतपुर-सोनहत
बहरासी/रामगढ/रजौली
29 – जून – विधानसभा, मनेन्द्रगढ
कटकोना/पाराडोल/मनेन्द्रगढ षहर
30 – जून – विधानसभा, बैकुन्ठपुर
पोडीबचरा/पटना/बैकुन्ठपुर षहर
01 – जुलाई – बैकुन्ठपुर पीसी के बाद रायपुर रवाना
as

+ There are no comments
Add yours