रेवेन्यू की पर अतिक्रमण रोकने सरपंच ने लिखा कलेक्टर को पत्र….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण इन दिनों जिले में जोरों पर नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जनपद पंचायत खंडगवा के ग्राम सकरिया पोडी-बचरा के सरपंच के द्वारा कोरिया कलेक्टर से लिखित तौर पर यह शिकायत की गई है कि सकरिया पोडी बचरा के आसपस कटघोरा मुख्य मार्ग के बाई ओर राजस्व विभाग की 53 एकड़ जमीन स्थित है वर्तमान में उक्त जमीन में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के भवन निर्मित है। ग्रामीण जनों के द्वारा उक्त भूमि पर कई स्थानों पर अतिक्रमण की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है । उक्त 53 एकड़ जमीन पर भविष्य में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य स्वास्थ शिक्षा विद्युत एवं अन्य विभागों के कार्य हेतु उपयोग किया जा सकता है। अतः आपसे निवेदन है कि उक्त भूमि की समस्त जमीनों को सीमांकन कराकर अतिक्रमण को हटवाया जाए एवं मुख्यमंत्री के कोरिया जिला भेंट मुलाकात कार्यक्रम में गत दिनों पोड़ी बचरा प्रवास के दौरान किए गए घोषणा के उपरांत विभिन्न विभागों के नवीन कार्यों में उपयोग हेतु राजस्व की भूमि का मास्टर प्लान तैयार कराया जाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours