सावधान……. बूस्टर डोज के नाम पर… आप हो सकते हैं ठगी के शिकार……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

साइबर शातिर ठगी का नया-नया तरीका आजमा रहे हैं। पहले कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी की गई। अब बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन के बहाने ओटीपी जानकर ठगी कर रहे हैं। साइबर क्रिमिनलों ने कई शहरों में लोगों को निशाना बनाया है। हालात ये हो गए कि पुलिस कप्तान ने बूस्टर डोज के रजिस्ट्रेशन के बहाने ठगी करने को लेकर लोगो का आगाह करते हुए कहा हे कि इसे लेकर कई गिरोह देश भर में काम कर रहे काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जालसाज आपके मोबाइल नंबर पर कॉल करेंगे। पढ़े लिखे युवक या युवती फोन कर कहेंगे कि सर, आपको टीके की दोनों डोज लग गई कि नहीं। आपका जवाब जो भी हो। इसके बाद कहेंगे कि बूस्टर डोज लगवाना चाहें तो हम रजिस्ट्रेशन कर दें। यदि आप उनकी बातों में उलझ गए और हां कर दी तो कहेंगे कि आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, कृपया उसे बताएं। किसी और से शेयर न करें। आप ओटीपी बताएंगे तो कुछ ही देर में आपका खाता खाली हो जाएगा।

साइबर ठग अब बूस्टर डोज के नाम पर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। बूस्टर डोज मुफ्त होते ही लोगों के पास ठगों के फोन या मैसेज आने लगे हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बात कहकर लिंक भेजा जा रहा है। ओटीपी की जानकारी देते ही खाते से रकम खाली हो जाएगी। शिकायतें साइबर सेल में की गई हैं। इस पर कोरिया जिले के नये एस पी त्रिलोक बंसल कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग कभी भी ओटीपी नहीं मांगता और बैंक भी उपभोक्ताओं से ओटीपी नहीं मांगते। दरअसल, एक बार फिर कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका इसका फायदा उठाते हुए खातों में सेंधमारी की तैयारी में ठग लगे हैं।

ऐसे करें शिकायत
साइबर शिकायतों के लिए नंबर-1930 है। इसके अलावा मेल से भी शिकायत की जा सकती है। अगर पीड़ित जल्द से जल्द शिकायत करें तो पुलिस ठगी के पैसे फ्रीज कर देती है। 24 से 48 घंटे के बीच ठगी की शिकायत करने पर पैसे फ्रीज करने की संभावना 90 प्रतिशत तक होती है।
यह ठगी का नया तरीका है। लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। फोन पर किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध न करवाएं। नजदीकी थाने में तत्काल शिकायत दर्ज करवाएं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours