भाजयुमो जिलाध्यक्ष के सर्मथको मानाया यादगार जन्मदिवस, बांटे फल-बिस्किट किया वृक्षारोपण………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता युवा मोर्चा,जिला-कोरिया के जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े का जन्मदिन विगत 9 अगस्त को पूरे जिले भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने जन्मदिन की शुरूआत अपने बिशुनपुर स्थित निवास पर ही अपने माँ-पापा,पत्नी-बच्चे और इष्टमित्रों के साथ पूजा-अर्चना व केक काटकर प्रारंभ किया,तत्पश्चात अंचल सोनहत मण्डल के कटगोड़ी में जाते समय शिवघाट मे भोलेनाथ का दर्शन लाभ प्राप्त किया,फिर कटगोड़ी में भाजपा मंडल महामंत्री सन्दीप साहू के नेतृत्व में भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य निशांत त्रिपाठी और युवाओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं,सलका मण्डल के आनी-उरूमदुगा, बिशुनपुर, उमझर-नगर, फूलपुर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामसुंदर राजवाड़े, मुसाफिर सिंह,मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश राजवाड़े,उपसरपंच गंगा राजवाड़े, देवेंद्र राजवाड़े,प्यासे लाल पैकरा,अशोक सिंह,भूपेंद्र कुमार एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने केक काटकर बधाई शुभकामना दिया, पटना मण्डल के रनई पेट्रोल पंप में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम साहू एवं मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू के अगुवाई में अंचल का आतिशी स्वागत कर जन्मदिन मनाया,जिला भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष अनिल राजवाड़े, आशीष यादव,पृथ्वी रतन तिवारी,अभिषेक साहू के अगुवाई में जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े का जन्मदिन मनाया, फिर जिला अस्पताल में फल-बिस्किट वितरण कर मरीजों से उनका हालचाल भी जाना।
जन्मदिन मनाने का कारवां बढ़कर कुड़ेली मण्डल के कंचनपुर पहुंचा,जहां युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,महामंत्री सोनालाल राजवाड़े के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया,इस अवसर पर अंचल राजवाड़े ने अपने राजनीतिक गुरु पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े से सरडी निवास पहुंचकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शिवपुर-चरचा मण्डल के चरचा कॉलरी में नपा उपाध्यक्ष श्री राजेश सिंह, नगरपालिका के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष श्री अरुण जायसवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिमन्यु मुदली,यु.मो. मंडल अध्यक्ष आदित्य जायसवाल के अगुवाई में महिला मोर्चा,युवा मोर्चा और भाजपा नेताओ व कार्यकर्त्ताओं ने कोरिया नीर के सामने ढोल नगाड़ों, पटाखों के साथ जोरदार आतिशी स्वागत किया।


बचरा-पोंड़ी के अटल चौक में युवा मोर्चा मन्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य जगनारायण साहू,भाजयुमो महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री राजवाड़े का जमकर नारेबाजी के साथ जन्मदिन मना, खड़गवां में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष रामप्रताप साहू के नेतृत्व में अंचल राजवाड़े का जोरदार स्वागत हुआ,फिर कार्यकर्त्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण भी किया गया। चिरमिरी में युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुशील सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीश यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अंचल राजवाड़े का की काटकर जन्मदिन मनाया।


मनेन्द्रगढ़ पहुंचते ही युवा मोर्चा जिन्दाबाद, अंचल राजवाड़े जिन्दाबाद के नारों से शहर गूंज उठा,जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राणा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री रूबी पासी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा,जिला मंत्री कोमल पटेल,प्रवीन सिंह के अगुवाई में खेड़िया टाकीज के सामने युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं के द्वारा आतिशी स्वागत देखते बन रहा था,जन्मदिन मनाने के बाद अंचल खोंगापानी पहुँचे, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप सेन,पी मनी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने ढोल नगाड़े,पटाखों से स्वागत अभिनन्दन कर केक काटा और जन्मदिन का बधाई शुभकामना दिया। 9 अगस्त को ही रात के 10रू30 बजे प्रेमबाग मंदिर प्रांगण बैकुंठपुर में देवराहा बाबा समिति के सदस्यों ने शैलेश शिवहरे, सुभाष साहू,आशीष शुक्ला,डब्लू सिंह,दीपक साहू,अभय दुबे के उपस्थिति में जन्मदिन मनाया।
गौरतलब है कि अंचल राजवाड़े के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनते ही जिलेभर के युवा उत्साहित नजर आये, उनके एक साल के कार्यकाल में प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देश पर कई सफल आंदोलन, धरना प्रदर्शन हुए, युवा मोर्चा के कार्यों में तेजी आई है। इसी का परिणाम है कि जिलेभर के समस्त भाजपा पदाधिकारियों, युवा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने पूरी जोश,उत्साह और ताकत से ऐतिहासिक स्वागत कर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े का जन्मदिन मनाया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours