शहर में स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए नेताप्रतिपक्ष ने शुरू किए प्रयास…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए नगरीय निकाय बैकुन्ठपुर की नेता प्रतिपक्ष प्रयास करने में जुट गई हैं। बैकुन्ठपुर नगरिय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए नगर पालिका नेताप्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह सहित नगर पालिका सीएमओ मूक्ता सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, इंजिनयर नरेष कुशवाहा ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान फिल्टर प्लांट पर मिली कमियों में सुधार के लिए संबंधितों को आवश्यक समझाइश भी दी।
इसी क्रम में गत दिनो नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका के वार्डो का भ्रमण पर लोगो ने सबसे अधिक स्वच्छ पेयजल को लेकर अपनी शिकायते बताई। जिस पर तत्काल दूर करने के लिए नेताप्रतिपक्ष के द्धारा अधिकारियों व जिम्मेदारी अवत कराया। जिस पर नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं समय पर पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य को जिम्मेदारी से किए जाने की आवश्यकता बताई। वार्डों में पेयजल सप्लाई के समय में वृद्धि के साथ स्वच्छ पानी शहर के लोगों को उपलब्ध कराने के लिए सार्थक प्रयास हों। इस संबंध में शहरवासी लंबे समय से मांग भी करते रहे हैं।

बीमारियों से बचने दोहरा खर्च उठा रहे लोग

नगर में प्राइवेट तौर पर पानी बेचने वालों को फायदा हुआ और उनका धंधा फलने फूलने लगा है। क्योंकि दूषित पेयजल पीने से बेहतर लोगों ने मासिक दोहरा खर्च उठाना मुनासिब समझा। पहले तो नगरपालिका को जल कर देना है। फिर आरओ वाले को भी मासिक शुल्क देना पड़ रहा है। दूषित पानी के कारण पेट की बीमारियों ने भी लोगों को परेशान किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours