भालू के हमले में वृद्ध घायल, 108 की टीम ने उपचार कर हॉस्पिटल पहुँचाया…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले ग्राम माटीझरिया में एक वृद्ध को जंगली भालू ने बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुँची 108 की टीम ने घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार कर हॉस्पिटल में एडमिट किया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम माटीझरिया निवासी बीरबल उम्र 62 वर्ष बकरी चराने पास के ही जंगल में गए हुए थे। इसी दौरान भालू ने उनपर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भागे। भालू के हमले में उनके सिर, चेहरे और पेट में खरोचें आई है। घर वालों ने इसकी सूचना 108 दी। 108 के पायलट इम्तिहार अली और ईएमटी योगेश कुशवाहा तुरन्त घटना स्थल पहुंचें और घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर में एडमिट कराया

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours