अभद्रता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया तालेबंदी….उच्च अधिकारियों से आश्वासन के बाद लौटे काम पर

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में गत दिवस मरीजों के परिजनों द्वारा बीएमओ से अभद्रता किए जाने के बाद आज शुक्रवार को मामला सोनहत थाने तक जा पहुंचा । इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने हुई अभद्रता के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तालाबंदी का हड़ताल पर बैठ गए । इस दौरान मामले को बढता देख कोरिया कलेक्टर ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्थानीय एसडीएम को भेजा। जिस पर आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों को समझाई देकर शांत कराया गया । किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । इस दौरान कर्मियों का कहना है कि हम आला अधिकारियों के कहने पर हड़ताल को स्थगित करते हैं किंतु यदि आगे इस पर कार्यवाही नहीं की गई तो हड़ताल दोबारा करने को विवश होंगे । बताया जा रहा है कि अन्य पक्षों के द्वारा बीती शाम को पीएससी में उपद्रव करने के उपरांत वहां पर स्थित एंबुलेंस को भी क्षति पहुंचाया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours