कामगारों को सलाना बोनस जोकि 76500 जो 1 अक्टूबर से पहले दिया जाना तय हुआ है! जानकारी के अनुसार रांची सीएमपीडीआई के सभागार में कोल इंडिया प्रबंधन एवं श्रमिक यूनियनों के बीच आम बैठक चली जिसमें श्रमिक कामगारों को 76500 बोनस दिया जाना तय हुआ है जबकि पिछले बार यह राशि 72500 दिया गया था। इसमें चिरमिरी एस ई सी एल क्षेत्र के लगभग 3200 कर्मचारी एस ई सी एल हसदेव क्षेत्र से लगभग 4500 कर्मचारी और एस ई सी एल बैकुंठपुर क्षेत्र से लगभग 4500 कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा जिससे दुर्गा पूजा एवं दीपावली पर अच्छा खासा खरीदारी होने की उम्मीद है। पिछले 2 से 3 वर्षों से लगातार कोरोना के वजह से जहां एक तरफ व्यापारियों को लाकडाउन से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। लेकिन इस बार बाजार में अच्छा खासा रौनक दिख रहा है यह बोनस की राशि 1 अक्टूबर तक खाता में डाल दिया जाएगा। तो वहीं इन कोयलांचल क्षेत्रों में जमकर खरीदारी भी होने का अनुमान है। जे सीसी मेंबर बिलासपुर ₹76500 कोयला कामगारों को दिया जाना तय हुआ है जिसमें चिरमिरी बैकुंठपुर हसदेव क्षेत्र के लगभग 12500 मजदूर को बोनस मिलेगा।
as

+ There are no comments
Add yours