अध्यक्ष के कक्ष में पीआईसी की बैठक लेने के विरोध कांग्रेसी पार्षदों का विरोध……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे के द्वारा उनके कक्ष में पीआईसी के बैठक लिए जाने के विरोध में नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव समेत कई कांग्रेसी पार्षदों ने अध्यक्ष खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने इसका विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन भी किया । इसके बाद उन्होंने इसके विरोध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान को पत्र सौंपकर अपना विरोध जताया । इनके द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना दिया । इस दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, एल्डरमैन विपुल शुक्ला, सौरव गुप्ता, मोनू मांझी पार्षद राहुल गुप्ता, धीरज शिवहरे आदि मौजूद रहे ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours