Baikunthpur @ Tahkikat News
गढेलपारा गेज नदी छठ घाट की साफ-सफाई का काम गत दिवस छठ पूजा समिति की ओर से चालू कर दिया गया। छठ घाटों और रास्तों की मरम्मत का कार्य देखने के लिए प्रभाकर सिंह भी नदी किनारे पहुंचे। उन्होंने रास्ता बना रहे मजदूरों को कहा कि नदी में काफी मात्रा में खर पतवार है। नदी के दोनो घाटो पर बालू नही होने पर व्रतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए नदी किनारे छाई गिराकर मरम्मत कराई जाएगी। बैकुन्ठपुर में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है। बैकुन्ठपुर शहर में मुख्य रुप से 3 स्थानों में छठ पूजा की जाती है। इसमें से राम मंदिर तालाब, रामपुर एसईसीएल एवं गढेलपारा गेज नदी छठ घाट है।
as


+ There are no comments
Add yours