Baikunthpur @ Tahkikat News
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले के सभी क्षेत्रों में छठ घाटों की साफ सफाई का काम परवान पर है। साफ सफाई के बाद घाटों को सजाने में भी लोग लग गए है। पवित्रता का महापर्व छठ आगामी सप्ताह से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय पर्व नहाय खाय होगा। विदित हो कि छठ को लेकर शहरी क्षेत्रों में जहां छठ घाट की साफ-सफाई हो रही है वहीं गांवों में नदी के किनारे छठ घाट बनाए जा रहे हैं। इस सबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका शिवपुर-चरचा के नगर पालिका अध्यक्ष लाल मुनि यादव ने बताया कि नगर पालिका शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 1 में स्थित छठ घाट का पुताई का कार्य अंतिम चरण पर है उन्होने कहा कि वे छठ घाट का अपनी टीम के साथ में निरीक्षण किया, जल्द घाट को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया है।
as


+ There are no comments
Add yours