बहुत याद आओगे …….कभी न लौटने वाले सफर पर निकले काका

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ भाजपा एवं मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि चिरमिरी में ईलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। दीपक पटेल अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के सर्वाेत्कृष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजे गए थे। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक कुमार पटेल के आकस्मिक देहावसान की दुखद सूचना मिलने पर शोक जताया हैं श्री साव ने कहा प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक व भाजपा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, शदीपक कुमार पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अविवाहित जीवन जीते हुए, सदैव पार्टी व देश की सेवा को सर्वाेपरि मानने वाले पुराने साथी का जाना एक निजी क्षति है। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे । इस दौरान उनकी अंतिम संस्कार की तैयारी चिरमिरी बडा बाजार के मुक्ति धाम में किया जा रहा है। जहा भैया लाल राजवाडे समेत क्षेत्र के सभी आला नेता मौजूद हैं।

ऐसे रहा काका का राजनितिक सफर
राजनीतिक सफर भाजपा के कद्दावर नेता दीपक पटेल संगठन के बड़े नेता माने जाते रहे। इस दौरान वे प्रदेश के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं दीपक कुमार पटेल 2008 से 2013 तक भाजपा से अपने उत्तम कार्यो के लिए मनेंद्रगढ़ विधायक एवं 2009-2010 में उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान वे समय समय पर कोरबा जिले के संगठन प्रभारी रहने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक थे एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके दीपक पटेल नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी । अपने विधायकी के कार्यकाल में चिरमिरी क्षेत्र में जल आवर्धन योजना की स्वीकृति उनकी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours