स्वास्थ्य प्रबंधक के प्रयास से बदली अस्पताल की तस्वीर………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

शासकीय अस्पतालों की दुर्दशा,असुविधाओ का अम्बार जैसी कई खबरे तस्वीरें समय समय पर देखने और सुनने को मिलते रहे है। ठीक इसके विपरीत कोरिया जिले के सोनहत खण्ड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों निजी अस्पतालों की तर्ज पर खुशबू बिखेर रहा है। साफ सफाई से लेकर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ अस्पताल में भर्ती मरीजों तक पहुच रहा है। इतना ही नही जाग्रुपता के लिए भी विशेष उपाए किए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत के स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ श्रेष्ठ मिश्रा अस्पताल को स्वच्छ,सुंदर बनाने और कई आधुनिक सुविधायुक्त बनाने की दिशा में भरपूर कोशिस भी कर रहे है। ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके।

नो कम्प्रोमाइज

वार्ड रूम,स्नान घर,शौचालय की साफ सफाई पर विशेष तौर से जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए है। की समय समय पर नियमित रूप से साफ सफाई का ध्यान दिया जाए अगर भर्ती मरीज व उनके परिजनों की साफ सफाई अव्यवस्था को लेकर शिकायत आई तो जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्यवाही होगी। सायद यही कारण है कि आज वार्ड रुम,स्नान घर,शौचालय में सफाई व व्यवस्थित वार्ड रूम नजर आने लगा है जिसे देख कर आप भी कहेंगे कि हम प्रवेट हॉस्पिटल में तो नही है। स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ मिश्रा नियमित तौर से वार्डाे का निरीक्षण भी करते है साँथ ही सफाई कर्मचारियों को दिशा निर्देशित भी कर रहे है।

छुट्टी के दिन भी मरीजों को सुविधा

यू तो स्वास्थ्य विभाग की माने तो कभी छुट्टी नही होती पर औपचारिकता तौर से शासकीय छुट्टी के दिन कुछ हद तक मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं डगमाग सी जाती है जिससे मरीजों को उपचार के लिए थोड़ी कठनाइय जरूर होती है। ठीक इसके विपरीत सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिला कि छुट्टी के दिन भी एमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टर,लैब टेक्नीशियन,दवाई वितरण, सहित कई कर्मचारी अपनी सेवाएं हॉस्पिटल पहुच रहे मरीजों को देने में कोई कसर नही छोड़ रहे थे। मरीज व साँथ आए परिजन ने भी पूर्व की सुविधा और वर्तमान की सुविधा को महसूस किया और कई ने बताया भी की पहले से बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है। वर्तमान स्वास्थ्य प्रबंधक की भी अपने शब्दो मे सुविधा विस्तार और संचालित के लिए तारीफ की।

प्रसूति महिलाओं को मीनू के आधार पर भोजन

आमतौर पर ये सुनने को मिलता रहा है कि मीनू के आधार पर प्रसूति के लिए भर्ती महिलाओं को शासन की गाइड लाइन व मीनू के आधार पर पौष्टिक आहार नही परोसा जाता लेकिन ठीक इसके विपरीत सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति के लिए भर्ती महिलाओं का नियमित जांच और मीनू आधार पर समय अनुसार दूध,अंडा,ब्रेड, गुणवत्ता युक्त भोजन परोसा जा रहा है। शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रसूति महिलाओं को मिलता यहाँ पर नजर आने लगा है। अस्पताल प्रबंधक लगातार पूरे क्रियान्वय की मोनिटरिंग भी करते रहते है।

सूचना पटल

आम तौर पर देखा गया कि भर्ती मरीजों के सगे संबंधी उनसे मिल कर हाल चाल जानने के लिए कई वार्डाे के चक्कर लगाते है तब उनकी खोज पूरी होती है वही दूसरी ओर उच्य अधिकारी भी निरीक्षण में पहुचते है तो भर्ती मरीजों की जानकारी व डिस्चार्ज मरीजों की जानकारी एक नजर में नही मिलपाती अक्सर रजिस्ट्रारों के पन्ने पलटने पड़ते है इसे आसान बनाने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ श्रेष्ठ मिश्रा ने वार्डाे के ठीक बाहरी दीवारों पर सूचना पटल लगवाया है जिसमे एडमिट व डिस्चार्ज मरीजों की जानकारी चस्पा की जाती है अब एक नजर में कोई भी भर्ती मरीजों की जानकारी नाम पता व अन्य जानकारियो के साँथ एक नजर में देख सकते है।

जाग्रुपता के लिए प्रयास

सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर से लेकर अंदर तक आमजनों को जगरूप करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार के माध्यम बैनर,पेंटिंग लेख से शासन की योजना का लाभ,जानकारी जैसे कई लेखन अंकित किये गए है। जो अस्पताल परिसर में चार चांद लगा रहे है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours