Baikunthpur @ Tahkikat News
बैकुन्ठपुर के जामपारा छठ घाट पर पहली बार रविवार को गंगा आरती का आयोजन हुआ। छठ पूजा के अवसर पर गेज नदी के छठ घाट पर माता गंगा की भव्य पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने आरती के मनोरम छटा का आनंद लिया। स्थानीय नागरिक और प्रभाकर सिह के अगुआई में जामपारा छठ घाट पर पहली बार गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। गंगा तट पर आयोजित इस आरती में क्षेत्र के लोग शामिल होकर माता गंगा के पूजन एवं विधिवत आरती किये। वाराणसी से आये प्रबुद्ध विद्वाज जनों द्वारा कलश पूजन के साथ शुरू हुआ। दषमेष घाट बनारस के पुजारी आचार्य रवि महाराज व उनकी टिम द्धारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन के साथ ही माता गंगा का आवाहन एवं विधिवत पूजन कर माता गंगा का आशीर्वाद लिया । फिर गंगा की भव्य आरती बटुक द्वारा वाराणसी के तर्ज पर संपन्न कराया गया। पहली बार गंगा तट हुए महाआरती को लेकर स्थानीय लोगो मे ख़ासा उत्साह देखने को मिला। आरती को देखने के लिये भी काफी भीड़ एकत्र हो गई। बैकुन्ठपुर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा कि जीवनदायिनी गेज नदी क्षेत्र में जीवन स्वरुपा गंगा मा के समान मानी जाती है। इसीलिए यहां पास बनारस से आए हुए विशेष पुरोहितों के द्वारा गंगा आरती का भव्य आयोजन करवाया गया । सभी के प्रयास से इस नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है दूसरा कार्यक्रम भक्ति गीतों का आयोजन भी करवाया गया था । अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह का सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए भगवान सूर्य देव से प्रार्थना कर बैकुंठपुर को खुशहाल रोगमुक्त और संकट से उबरते हुए सभी के जीवन में मंगलमय की प्रार्थना किया।
as

+ There are no comments
Add yours