बैकुन्ठपुर शहर में सड़क पर बिजली के तारो का जंजाल, हादसे की आशंका……..

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……….DEVELOP    by   ASHOK SINGH 

बैकुन्ठपुर शहर की मुख्य सड़कों व रहवासी क्षेत्र सहित षहर के मुख्य और सहायक सडको पर बिजली के तारो का जंजाल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। क्षेत्र मे बिजली के खुले तारों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके बिजली कंपनी इन बिजली के खुले में तारों की सुध लेने को तैयार नही है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए कुछ वर्ष पहले अधिकारियों ने अभियान चलाकर जर्जर तारों को बदलाया था। इसके बावजूद शहर में अभी भी खुले जर्जर तार लगे हुए हैं। जिनसे अक्सर हादसे होते रहते हैं। लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जर्जर बिजली के तारों से अक्सर घटनाएं होती रहती हैं। बिजली के तार अक्सर टूट जाते हैं। तार तेज हवा व आंधी के समय वह आपस में टकराते हैं। स्पार्किंग होने से चिंगारिया निकलतीं हैं। जिससे आग लगने का खतरा भी बना रहता है।
दूसरी ओर बैकुन्ठपुर मुख्य मार्ग के दोनो ओर तार कई स्थानों पर रहवासी क्षेत्र के नजदीक से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर बिजली का तार टूटकर गिर जाए तो बड़ा हादसा होने से नही टाला जा सकता। बिजली के तार सड़क पर काफी नीचे हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का डर सताता रहता है। शहर के लोगों को जर्जर झूलते लडकते नंगे तारो को लेकर बिजली कंपनी के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया । लेकिन इन तारों की सुध लेना दूर आकर देखना भी उचित नही समझा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours