जलशक्ति मंत्रालय के दल ने जल सरंक्षण, संवर्धन की संरचनाओं पर साझा किए अपने विचार………..

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले में जलसंग्रहण के लिए समेकित कार्ययोजना बनाकर करेंगे कार्य – विनय कुमार

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

भारत सरकार के जलषक्ति मंत्रालय से दो सदस्यीय दल ने दो दिनों तक कोरिया व एमसीबी जिले मे हुए जलसंवर्धन व संरक्षण के कार्यों का अवलोकन किया। कैच दी रेन प्रोग्राम के तहत जलषक्ति मंत्रालय से उपसचिव व नोडल अधिकारी विनय कुमार तथा तकनीकी निदेषक पृथु राज ने कोरिया जिले के साथ ही एमसीबी जिले में भ्रमण कर जल संरक्षण व जल स्रोत संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्य का जायजा लिया। अपने भ्रमण के बाद केंद्रीय दल ने जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारियो के साथ अपने अनुभव व सुझाव साझा किए। केद्रीय दल के प्रस्तुतीकरण के बाद कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने कहा कि हम आगामी समय में सभी विभागों की एक समेकित कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे जिससे आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा बारिष का पानी हम अपने लिए बचा सकें।

साथ ही जिले की सिंचाई क्षमताओं में विकास हो सके जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल सकें। कलेक्टर ने कहा कि जिले का अधिकांष क्षेत्र वन से घिरा हुआ है और रिज टू वैली की दृष्टि से हमारा सर्वाधिक रिज वाला क्षेत्र वनक्षेत्र में आता है। इसलिए वनविभाग की इस दिषा में महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि बहते हुए जल के प्रारंभिक चरण से ही इसके संरक्षण की दिषा में कार्य करना आवष्यक है। उन्होने विभिन्न विभागीय अधिकारियो को इस दिषा में सचेत होकर कार्य प्रस्ताव बनाने के लिए कहा ताकि उपर की संरचनाओं के आधार पर मैदानी इलाके में अच्छी संरचनाओं को निर्माण हो सके।
इसके पूूर्व केंद्रीय दल के प्रमुख उपसचिव विनय कुमार ने बताया कि कैच दी रेन प्रोग्राम के तहत जलषक्ति मंत्रालय द्वारा देष के सभी जिलों को कवर किया जा रहा है। साथ ही सात हजार से ज्यादा विकासखण्ड और ढाई लाख से ज्यादा गांवों को इस अभियान के तहत लिया गया है। यहां जल संरक्षण के लिए बारिष के जल को रोकने के लिए और पंरपरागत जल स्रोतों के उन्नयन के लिए जागरूकता का विषेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर तकनीकी निदेषक पृथु राज ने बताया कि अविभाजित कोरिया में बहुत अच्छा कार्य किया गया है।

उनहोने भूमिगत चटटानों के साथ ही विभिन्न जल के स्रोत की गणना के अनुसार संरचनाएं बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि तकनीकी दिषा में काम करने से हम ज्यादा से ज्यादा बारिष का जल भूमिगत कर सकते हैं जो हमारे बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी होगी। अपने भ्रमण के दौरान संरचनाओं के तकनीकी यहां जल संवर्धन की दिषा में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कंेद्रीय दल ने आगामी समय में सभी विभागों के आपसी समन्वय और किसी भी तरह की तकनीकी साझा करने के लिए आष्वस्त किया। कंेद्रीय दल के दोनो अधिकारियों को जिले की ओर से कलेक्टर कोरिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours