शीतलहर की जद में कोरिया, पारा राज्य में सबसे कम 8 डिग्री, जनजीवन ठहरा…….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

पिछले दो दिन से चल रही हवाओं ने शीतलहर का रूप लेना शुरू कर दिया है। षनिवार को हर कोई ठंड के चलते परेशान नजर आया। एक दम आई ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। सुबह-शाम ठंड पड़ने की बात कहने वाले भी षनिवार को ठंड बढ़ने की बात कहते देखे गए।


ठंडक अब शीतलहर का रूप लेने को तैयार है। इस बीच तापमान के अधिकतम और न्यूनतम दोनों में भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। विशेषज्ञों की माने तो अभी बादल चाल का अंदेशा बना हुआ है। गत 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 8.8 डिग्री सेंटीग्रेट था। आने वाले सप्ताह में पारा गिरते 5 से 6 डिग्री पहुचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पछुआ हवाएं भी मौसम को और संगीन बना रही हैं।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड की रंगत और बढ़ेगी। मौसम के आगामी रुख मुताबिक अगले दिनों में ऊंचे पहाड़ी स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी स्थानों पर कई स्थानों पर हल्का बादल देखने को मिलेगा। तापमान का स्तर अभी और नीचे जाएगा

पाले से बढ़ी किसानों की चिता

शनिवार रात को सीजन का पहला पाला पड़ने से अचानक सर्दी बढ़ गई। वहीं पाले से फसलों को होने वाले नुकसान की आशंका को लेकर किसान सहमे देखे गए। किसानों ने आलू की सिचाई व अन्य उपाय शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पछुआ हवा तेज चलने से षनिवार की सुबह की सूखी पत्तियों व पराली आदि पर पाला देखा गया। पाले की परत देखकर किसान फसल को लेकर चितित हो गया है। पाले से खासकर आलू की फसल में पाले से होने वाले नुकसान को लेकर चिता बढ़ गई है। किसान अपने खेतों पर पहुंचकर फसल को पाले से बचाने के लिए ट्यूबवेल चलाकर हल्की सिचाई कर रहे हैं।

कोहरे के कारण देर पहुॅच रही बसे

सुबह के समय कोहरे रहने के कारण लम्बी दूरी की बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। कोहरे के कारण बाजार भी देर से खुल रहे हैं, जिस कारण कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किमी ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। लम्बी दूरी की बसो के परिचालन में सुबह कोहरे के कारण घण्टांे की देरी लगातार हो रही है।

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours