5 समरसेबल पंप, 13 सिंचाई पंप व दो कंप्यूटर सेट सहित चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार…….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

जिले भर में घूम-घूम कर समरसेबल पंप, टूल्लू पंप, कंप्यूटर आदि चोरी करने वाले चोर गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचने में कोरिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इस दौरान सिटी कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों से 5 नग समरसेबल पंप 13 नग सिंचाई पंप व 2 कंप्यूटर सेट जिसकी कुल कीमत ₹300000 के आसपास बताई जा रही है को आरोपियों समेत गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपियों में बबलू सिंह पिता रनसाय जाति गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी मनसुख लावापारा, मोतीलाल पिता लाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी मनसुख लावापारा, राकेश बघेल पिता अमरजीत जाति चेरवा उम्र 21 वर्ष निवासी मनसुख सोहनपुर, सुखदेव सिंह पिता सोमार साय उम्र 29 वर्ष निवासी मनसुख एवं रवि कुमार पिता रामकृपाल जाति पनिका उम्र 21 वर्ष निवासी बरपारा को पुलिस ने हिरासत में लिया है । गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत पोटेडाढ सचिव उमेश कुमार पैकरा द्वारा सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में 26 अक्टूबर को गौठान से समरसेबल पंप चोरी होने की सूचना सिटी कोतवाली में दर्ज कराया । जिस पर कोरिया पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम का गठन किया गया और अज्ञात चोरों के खिलाफ उनकी पतासाजी धरपकड़ के लिए तत्परता दिखाई गई । इस दौरान रवि पनिका को सक के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने उसने बताया कि वह अपने साथियों सुखदेव छोटू उर्फ भूपेंद्र संजय लोहार विजय लोहार मोतीलाल सुखदेव सिंह बबलू और राकेश पनिका के साथ मिलकर कई जगह से टुल्लू पंप समरसेबल पंप चोरी किया है और संजय लोहार पंप के तार को काटकर खोलकर अलग करके चोरी कर ले जाता है । चोरों द्वारा स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा डोडी बहरा नदी में लगा टुल्लू पंप धर्मपुर रोड नाला में पंप लालपुर नदी में लगा टुल्लू पंप कोटेदार का टुल्लू पंप 2 महीने पूर्व बाड़ी में चोरी किया गया टुल्लू पंप बीते गर्मी में अमरपुर में चोरी किया हुआ पंप दशहरा के समय छिदडाढ में चोरी किया हुआ समरसेबल पंप मनसुख में चोरी किया हुआ समरसेबल पंप गर्मी के दौरान सलका में चोरी किया हुआ समरसेबल पंप चिल्का में चोरी किया हुआ समरसेबल पंप पोटेडाढ ग्राम पंचायत से चोरी किया गया कंप्यूटर सेट व प्रिंटर फोटो कॉपी मषीन सभी का इस गिरोह के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया एवं इसके विभिन्न सदस्यों के घरों से सामान को बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 5 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है इस दौरान संपूर्ण कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह बीके राजवाड़े ओमप्रकाश राजवाड़े इलियास कुजूर पन्नालाल सजल जयसवाल धर्मवीर पीर की विमल जयसवाल रामायण सिंह नारायण नायक भानु प्रताप सिंह भगवान दास का योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours