मनरेगा में 236 सोसल आडिट प्रकरणों में एसडीएम करेंगे 93 लाख की वसूली…..सीइओ की कार्यवाही हेतु एसडीएम को पत्र जारी….

Estimated read time 1 min read

BAIKUNTHPUR   @  Tahkikat News……… Develop    BY    ASHOK SINGH 

अविभाजित कोरिया जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा के सामाजिक अंकेक्षण मे आए हुए प्रकरणों में लंबित राषि वसूली की कार्यवाही जल्द पूरी होगी। इसके लिए जिला पंचायत सीइओ नम्रता जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर वसूली की कार्यवाही जल्द पूरा करने के निर्देष दिए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पांचों विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारमूलक कार्यों में अकुषल श्रमिकांे को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले प्रत्येक कार्य का प्रावधानों के अनुरूप सामाजिक अंकेक्षण कराया जाता है। विगत वित्तीय वर्ष 2015-2016 से 2021 तक अब तक हुए सभी मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण कराया गया है। इस प्रक्रिया के अंत में प्रत्येक अनुविभाग में एसडीएम की अध्यक्षता में एक निकासी बैठक भी आयोजित कराई गईं थी, जिसमें सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया जाता है।

इस तरह की चरणबद्ध प्रक्रिया के बाद अब तक कोरिया व एमसीबी जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 236 प्रकरण लंबित पाए गए हैं। इन प्रकरणों में संबंधित निर्माण एजेंसियों से और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों से नियमानुसार 93 लाख 27 हजार 868 रूपए की वसूली किया जाना है। इसके लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एक पत्र जारी कर वसूली की कार्यवाही करने के निर्देष जारी किए गए हैं।


जिला पंचायत सीइओ ने सोसल आडिट के इन प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुछ प्रकरणों में लगभग 3 लाख रूपए की वसूली की जा चुकी है जिसमें से संबंधितों ने अपने अपने जनपद पंचायत के माध्यम से यह राषि राज्य के मनरेगा खाते में जमा कराई है। वसूली के लिए अब कुल 236 प्रकरण लंबित हैं जिनमें से सर्वाधिक 93 प्रकरण बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत से संबंधित हैं इन प्रकरणों में 29 लाख 73 हजार 282 रूपए की वसूली किया जाना है। इसी प्रकार सोनहत क्षेत्र में 38 प्रकरणों के तहत 3 लाख 26 हजार 735 रूपए वसूली हेतु लंबित हैं। पोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत 36 प्रकरणों में कुल 20 लाख 75 हजार 537 रूपए, खड़गंवा विकासखण्ड क्षेत्र में 53 प्रकरणों में 21 लाख 78 हजार 949 रूपए, भरतपुर विकासखण्ड में 14 प्रकरणों से 12 लाख 23 हजार 667 रूपए तथा मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत 2 प्रकरणों से 3 लाख 49 हजार 694 रूपए एसडीएम के माध्यम से वसूल किए जाएंगे। जिला कोरिया व एमसीबी के सभी जनपद पंचायतों में मनरेगा के तहत निकाले गए इन प्रकरणों में जल्द से जल्द निपटान करने तथा इसकी प्रगति से जिला पंचायत कार्यालय को अवगत कराने के निर्देष भी जारी किए गए हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours