BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर शहर के बीच गेज नदी पुल के पास सडक किनारे एक अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रामपुर गेज नदी पुल के पास में सड़क के किनारे पड़े अजगर दिखने की खबर जब इलाके में फैली तो लोगों का जमावड़ा लग गया। अजगर सड़क के किनारे झाड़ियों में कैसे पहुंचा, इसको लेकर इलाके के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोग घबराए हुए दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े करिब 15 फीट लंबे अजगर को देखने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जहां पर अजगर देखा गया वहां नदी है। बाद इसकी सूचना लोगो ने वन विभाग को दिया।
as

+ There are no comments
Add yours